जावेद अख्‍तर के बुर्के वाले बयान पर मचा घमासान, करणी सेना ने दे दी चेतावनी - News Summed Up

जावेद अख्‍तर के बुर्के वाले बयान पर मचा घमासान, करणी सेना ने दे दी चेतावनी


जावेद अख्‍तर के बुर्के वाले बयान पर मचा घमासान, करणी सेना ने दे दी चेतावनीजयपुर [जागरण संवाददाता]। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा बुर्के के साथ घूंघट पर भी प्रतिबंध लगाने को लेकर दिए गए बयान पर राजस्थान में विवाद पैदा हो गया है। उनके इस बयान पर करणी सेना सहित राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने एक बयान में कहा कि बुर्के में आतंकवाद है तो घूंघट में आंखों की शर्म है। घूंघट राजस्थान की संस्कृति है। इस पर जावेद अख्तर को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर आगे वह फिर बोलेंगे तो उन्हें परिणाम भुगतना होगा।उन्होंने कहा कि अपना चेहरा और शरीर छिपाने के लिए बुर्का आतंकवादी भी पहनते हैं, जबकि प्रदेश में घूंघट महिलाएं बुर्जुगों के सम्मान के लिए करती हैं। राजपूत संघर्ष समिति के राधेश्याम सिंह तंवर ने शनिवार को समाज के युवाओं की बैठक कर कहा कि जावेद अख्तर को अपने शब्द वापस लेने चाहिए।उधर, राजस्थान में महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए पाया गया है कि अगर जावेद अख्तर ने तीन दिनोंं के अंदर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे। राजस्थान जैसे राज्य की संस्कृति पर अंगुली न उठाएं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Prateek Kumar


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */