कन्हैया कुमार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे अभिनेता प्रकाश राज - News Summed Up

कन्हैया कुमार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार करेंगे अभिनेता प्रकाश राज


खास बातें पहले कन्हैया कुमार के लिए प्रचार कर चुके हैं प्रकाश राज दिल्ली में कई जगह पर करेंगे सभाएं दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारीमशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि प्रकाश राज (Prakash Raj) इस सिलसिले में पहली जनसभा को उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर में संबोधित करेंगे. फिल्म जगत की अन्य मशहूर हस्तियों को प्रचार में लाने के सवाल पर राय ने कहा कि फिल्म ही नहीं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे. इस स्थिति से निपटने के लिये अपने देश से प्रेम करने वालों को सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को परास्त करने के मकसद से एकजुट होना चाहिये. प्रकाश राज ने कहा कि वह आप के सदस्य नहीं है, सिर्फ आम नागरिक की हैसियत से वह आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे.


Source: NDTV May 04, 2019 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */