जापान / पीयूष गोयल ने बुलेट ट्रेन की यात्रा की, कहा- जापानी तकनीक से भारतीय रेल यात्रा क्रांतिकारी बनेगी - News Summed Up

जापान / पीयूष गोयल ने बुलेट ट्रेन की यात्रा की, कहा- जापानी तकनीक से भारतीय रेल यात्रा क्रांतिकारी बनेगी


Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 02:24 PM ISTरेल मंत्री गोयल ने जी-20 की बैठक से वक्त निकालकर बुलेट ट्रेन का सफर कियाभारत में बुलेट ट्रेन 2022-23 तक शुरू होने की उम्मीदफुकुओका (जापान). रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जी-20 बैठक से वक्त निकालकर जापान की बुलेट ट्रेन का सफर किया। रविवार को उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। गोयल ने इस पोस्ट में कहा है कि जापान के साथ पार्टनरशिप के जरिए भारत भी जल्द आधुनिक शिंकनसेन तकनीक का अनुभव करेगा। इससे देश में रेल यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।देश में पहली बुलेट ट्रेन के लिए शिंकनसेन टेक्नोलॉजी अपनाई जाएगी। सुरक्षा और समय की पाबंदी इस तकनीक की खासियत है। योजना के मुताबिक शुरुआत में जापान से बुलेट ट्रेन के रैक मंगवाए जाएंगे। बाद में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश में ही निर्माण किया जाएगा।देश में पहली बुलेट ट्रेन 2022-23 तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके जरिए अहमदाबाद और मुंबई का सफर 3 घंटे में किया जा सकेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले सालों में रेलवे की बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की योजना भी है।


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 08:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */