1 /5 जानें खीर भवानी मंदिर का महत्व और इसकी कथाकांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में खीर भवानी मंदिर पहुंचकर माथा टेका है। राहुल गांधी के साथ यहां कांग्रेस के कई नेताओं ने माता के दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार घाटी का दौरा कर रहे हैं। कश्मीर की खूबसूरत पहाड़ियों की बीच स्थित ऐतिहासिक खीर भवानी के मंदिर का विशेष महत्व बताया जाता है। यह मंदिर कश्मीरी पंडितों की आराध्य माता महारज्ञा देवी को समर्पित है। इस मंदिर में केवल खीर का ही भोग लगाया जाता है। खीर भवानी मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां माता सीता हरण से दुखी होकर लंका से कश्मीर आ गई थीं। आइए जानते हैं खीर भवानी मंदिर जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में….
Source: Navbharat Times August 10, 2021 11:05 UTC