जहाज पर विवाद / कांग्रेस का मोदी से सवाल- आईएनएस सुमात्रा पर कैसे पहुंचे थे अक्षय कुमार - News Summed Up

जहाज पर विवाद / कांग्रेस का मोदी से सवाल- आईएनएस सुमात्रा पर कैसे पहुंचे थे अक्षय कुमार


Dainik Bhaskar May 10, 2019, 03:38 PM ISTआईएनएस विराट को राजीव की टैक्सी बताने पर कांग्रेस नेता स्पंदना का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवारकांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार ने मोदी को टैग करते हुए ट्विटर पर शेयर की तस्वीरेंनई दिल्ली. नौसेना के जहाज के इस्तेमाल के मुद्दे पर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना ने ट्विटर पर तस्वीरें जारी कर मोदी से सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा- प्रधानमंत्री का कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को अपने साथ आईएनएस सुमित्रा पर ले जाना क्या ठीक था। इससे पहले मोदी ने एक रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक 'टैक्सी' के रूप में किए जाने का जिक्र किया था।2016 में आईएनएस सुमात्रा पर थे अक्षय कुमारस्पंदना ने 2016 के अपने एक आर्टिकल को भी टैग किया। इसमें सवाल किया गया था कि बॉलीवुड अभिनेता आईएनएस सुमात्रा पर कैसे पहुंचे? लेख में कहा गया कि वे नौसैना के अधिकारियों और अतिविशिष्ट अतिथिगणों के साथ उस जहाज पर मौजूद थे। स्पंदना ने रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा के बयान का हवाला भी दिया। पसरीचा ने कहा था कि राजीव की आईएनएस विराट की यात्रा ऑफिशियल थी। यह किसी तरह की पिकनिक नहीं थी।Yeh teek tha? @narendramodi you took a Canadian citizen @akshaykumar with you on-board INS Sumitra. एल रामदास ने बयान जारी किया। रामदास घटनाक्रम के दौरान दक्षिणी कमान के चीफ थे। उन्होंने कहा, ‘‘जिस वाकये को राजीव का सपरिवार छुट्टी मनाना बताया जा रहा है, वह दरअसल उनका सरकारी दौरा था। वे लोग वहां लड्डू-पेड़े बांटने नहीं गए थे। राजीव के साथ आईएनएस विराट पर कोई विदेशी नहीं था।’’


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */