एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित ये 11 देश जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक संकटों के लिए तैयार होने और प्रतिक्रिया देने की अपनी क्षमता के मामले में अत्यधिक असुरक्षित हैं. ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) से पहले जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्ट जारी की गई है जिसके अनुसार, भारत उन 11 देशों में शामिल है, जिनकी पहचान संयुक्त राज्य अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने जलवायु परिवर्तन के संबंध में 'चिंताजनक देशों' के तौर पर की है. जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका की खुफिया रिपोर्टएक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित ये 11 देश जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक संकटों के लिए तैयार होने और प्रतिक्रिया देने की अपनी क्षमता के मामले में अत्यधिक असुरक्षित हैं. एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह बताया कि, राष्ट्रीय खुफिया परिषद की एक ताजा राष्ट्रीय खुफिया अनुमान रिपोर्ट में, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ODNI) के कार्यालय ने यह भविष्यवाणी की है कि, ग्लोबल वार्मिंग से वर्ष, 2040 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भू-राजनीतिक तनाव और जोखिम बढ़ जाएगा. अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारीउपरोक्त अधिकारी ने यह भी कहा है कि, इन चिंताजनक देशों में गर्मी, सूखा और अफगानिस्तान में कमजोर सरकार इस युद्धग्रस्त देश में स्थिति को और अधिक चिंताजनक बनाती है.
Source: Dainik Jagran October 23, 2021 13:56 UTC