भारत COP26 पर अपना रुख रखेगा बरकरार, हमारा देश है प्रदूषकों पर जुर्माना लगाने के पक्ष में - News Summed Up

भारत COP26 पर अपना रुख रखेगा बरकरार, हमारा देश है प्रदूषकों पर जुर्माना लगाने के पक्ष में


भारत COP26 पर अपना रुख रखेगा बरकरार, हमारा देश है प्रदूषकों पर जुर्माना लगाने के पक्ष मेंइस शिखर सम्मेलन में चर्चा के लिए प्रमुख मुद्दों में जलवायु पर उचित हिस्सेदारी, जलवायु महत्त्वाकांक्षा, जलवायु वित्त, हानि और क्षति के प्रभाव और कार्बन बाजार जैसे विषय शामिल होंगे. यह पता चला है कि, भारत अगले महीने ग्लासगो में होने वाले COP26 सम्मेलन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने रुख को 27 अक्टूबर को होने वाली अपनी अगली कैबिनेट बैठक में अंतिम रूप देगा. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में भारत का मुख्य फोकस विकसित देशों से विकासशील देशों में प्रौद्योगिकी और जलवायु वित्त के हस्तांतरण के इर्द-गिर्द घूमता रहेगा. उक्त अधिकारी ने यह भी कहा कि, भारत विकसित देशों से 100 अरब डॉलर से अधिक की वार्षिक जलवायु वित्त प्रतिबद्धता के लिए जोरदार आग्रह करेगा. व्यापक उत्सर्जन अंतरभारत का वार्षिक प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 1.96 टन प्रति व्यक्ति है, जबकि चीन का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन 8.4 टन है.


Source: Dainik Jagran October 23, 2021 13:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */