जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य : सिघल - News Summed Up

जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य : सिघल


सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में अग्रणी समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा एक निर्धन दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।मंगलवार को मजनूवाला रोड स्थित स्कूल में हुए कार्यक्रम में केएल जनता इंटर कालेज के प्रबंधक दीपकराज सिघल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है। त्रिवेणी कोजन प्लांट के मैनेजर अतुल पोरवाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक दूसरे के दुख में भागीदार बनना चाहिए। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले 25 सालों से गरीबों व दिव्यांगों की सहायता कर रहा है। अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोई भी समाज तब ही खुश रह सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति दुखों से बचा रहे। संचालन राजीव शर्मा ने किया। नंदकिशोर नागर, प्रमोद मित्तल, राजकुमार जाटव, सुशील कर्णवाल, राजेश सैनी, संजय सैनी, कुलदीप कुमार, चंद्र प्रकाश गाबा, अमन गोयल मौजूद रहे।पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: रुद्रसेनसहारनपुर: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी तैयारियों में जुट जाएं सपा जिलाध्यक्ष सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहारनपुर सदर तहसील संयोजक श्याम सिंह के नेतृत्व में रजत पंवार, दीपक चौधरी, लवकेश, राहुल, दीपक बटार, अनुराग, आयुष आदि ने सपा में शामिल होने की घोषणा की, जिनका सपा जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक माविया अली, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली एडवोकेट व मजाहिर राणा, रामपुर विधानसभा प्रभारी जसबीर वाल्मीकि, कार्तिकेय राणा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुहैल राणा, चौधरी अब्दुल गफूर ने भी संबोधित किया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 09, 2021 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */