जयपुर / शहर के 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, अब गुरूवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेगा - News Summed Up

जयपुर / शहर के 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, अब गुरूवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेगा


शास्त्री नगर इलाके में तनाव व अफवाहों के मद्देनजर सम्भागीय आयुक्त ने जारी किए आदेशDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 12:20 PM ISTजयपुर. शहर के शास्त्री नगर इलाके में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हुए विरोध प्रदर्शन, पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद बुधवार को तनाव बरकरार है। हालांकि, मंगलवार रात से इलाके में पूरी तरह से शांति है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शहर के 13 थाना इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थाई प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर गुरुवार सुबह 10 बजे तक कर दिया गया है।ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर नियंत्रण में पाया जा सके। इससे पहले मंगलवार दोपहर 2 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक इंटरनेट बंद के आदेश दिए गए थे। लेकिन अब यह अवधि 24 घंटे के लिए और बढ़ा दी है। सम्भागीय आयुक्त केसी वर्मा ने एक आदेश जारी कर दिए।जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं 2जी/3जी/4जी डाटा (मोबाइल इंटरनेट), इंटरनेट सर्विसेज, बल्क एसएमएस/एमएमएस, वॉटस एप, फेसबुक, ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया सेवाएं जो इंटरनेट सर्विस प्रोवाईडर (वॉइस कॉल एव ब्रॉडबैंड इंटरनेट के अलावा) द्वारा प्रदान की जाती है, उन पर अस्थाई प्रतिबंध की अवधि को गुरूवार सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।यह अस्थाई प्रतिबंध रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, लाल कोठी, आदर्श नगर व सदर थाना क्षेत्रों में लागू है। प्रशासन ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए है। यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */