Mumbai Rains Live Updates: मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, मलाड में दीवार ढहने से 26 लोगों की मौत - News Summed Up

Mumbai Rains Live Updates: मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, मलाड में दीवार ढहने से 26 लोगों की मौत


मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण वित्तीय राजधानी जगह-जगह जलमग्न है और शहर में दीवार गिरने की एक घटना में 22 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने बताया कि शेष महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई. रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी.


Source: NDTV July 03, 2019 06:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */