जम्मू-कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, जारी रहेगी सोशल साइट्स पर पाबंदी - News Summed Up

जम्मू-कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, जारी रहेगी सोशल साइट्स पर पाबंदी


खास बातें जम्मू-कश्मीर में 2G इंटरनेट सेवाएं बहाल 301 वेबसाइट्स पर रोक नहीं सोशल साइट्स पर जारी रहेगी पाबंदीपांच महीने से ज्यादा समय तक तक बंद रहने के बाद शुक्रवार देर रात से कश्मीर घाटी में पोस्टपेड के साथ ही प्रीपेड फोन पर 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं. जम्मू के दस जिलों और कश्मीर के दो जिलों (कुपवाड़ा और बांदीपोरा) में पहले से ही 2G इंटरनेट सेवा दी जा रही है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के साथ पांच अगस्त को घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रोक दी गई थीं. जम्मू-कश्मीर में तब से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के मुनीर अकरम ने घाटी के हालातों को लेकर भारत पर कई आरोप लगाए.


Source: NDTV January 24, 2020 23:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */