नीतीश कुमार ने यहां अपनी पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग के लिए एक साथ कई घोषणाएं कर डालीं. उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले राजद-कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों को धोखा दिया है. उन्होंने दावा किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने सरकारी नौकरियों में पिछड़ों को आरक्षण दिया जिसमें जनसंघ के कैलाशपति मिश्र भी शामिल थे. बिहार में जब 2005 में एनडीए की सरकार बनी तब जाकर स्थानीय निकायों में अति पिछड़ों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. राजद-कांग्रेस ने तो 2003 में आरक्षण का प्रावधान किए बिना 27 वर्षों के बाद हुए पंचायत चुनाव में पिछड़ों की हकमारी की.
Source: NDTV January 24, 2020 23:03 UTC