जम्मू कश्मीर: बुरहान वानी के गांव में नहीं हुई कोई वोटिंग, पुलवामा के आत्मघाती हमलावर के गांव में पड़े सिर्फ 15 वोट - News Summed Up

जम्मू कश्मीर: बुरहान वानी के गांव में नहीं हुई कोई वोटिंग, पुलवामा के आत्मघाती हमलावर के गांव में पड़े सिर्फ 15 वोट


खास बातें बुरहान वानी के गांव में नहीं हुई कोई वोटिंग पुलवामा के आत्मघाती हमलावर के गांव में पड़े केवल 15 वोट पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर हुई वोटिंगआतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के गांव से किसी ने भी सोमवार को मतदान नहीं किया, जबकि पुलवामा में आतंकवादी हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर के गांव में महज 15 लोगों ने वोट डाला. पुलवामा हमले के चलते भारत और पाकिस्तान में करीब करीब जंग की स्थिति पैदा हो गयी थी. अधिकारियों के अनुसार, घाटी में आतंकवाद का दबदबा वाले क्षेत्र दक्षिण कश्मीर में अन्य शीर्ष आतंकवादी कमांडरों के गांवों में भी शून्य मतदान हुआ. त्राल क्षेत्र में वानी के शरीफाबाद गांव ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया और गांव से किसी ने भी वोट नहीं डाला. अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी संगठन अंसार-गजावत-उल हिंद के तथाकथित प्रमुख जाकिर मुसा के गांव नूराबाद, हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के गांव बेघपुरा, और 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड मुदासिर खान के गांव शेखपुरा में भी शून्य मतदान हुआ.


Source: NDTV May 06, 2019 22:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */