खास बातें राहुल गांधी ने केजरीवाल पर साधा निशाना राहुल ने कहा कि दिल्ली में अगली सरकार उन्हीं की पार्टी की होगी 'आप' से गठबंधन ना होने की वजह भी बताईकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला बोला और विश्वास जताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अगली सरकार उन्हीं की पार्टी की होगी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यह बातें दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सदर इलाके में एक चुनावी सभा में पार्टी प्रत्याशी जे.पी.अग्रवाल के लिए प्रचार के दौरान कहीं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होने की वजह बताई. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इस पर विचार करना चाहिए कि भाजपा के लिए दरवाजा किसने खोला (पार्टी को असर बढ़ाने का मौका किसने दिया), कांग्रेस के बारे में झूठ किसने बोला? मैं आपसे गारंटी के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस, भाजपा को हराएगी."
Source: NDTV May 06, 2019 21:56 UTC