जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में आज से सभी मोबाइल पर चलेगा इंटरनेट - News Summed Up

जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में आज से सभी मोबाइल पर चलेगा इंटरनेट


जम्मू, राज्य ब्यूरो। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राज्य प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में शनिवार से पोस्टपेड और प्रीपेड पर 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। ब्रॉडबैंड सेवा भी हर शहर और कस्बे में उपलब्ध होगी, लेकिन सशर्त और पाबंदियों के साथ। कोई भी सोशल मीडिया एप्लीकेशन को नहीं चला सकेगा। फिलहाल, यह सुविधा 25 से 31 जनवरी 2020 तक रहेगी। उसके बाद समीक्षा के आधार पर इसे विस्तार देने पर फैसला लिया जा सकता है।25 जनवरी से बहाल होगी सेवाहालात में सुधार और हाल ही में प्रीपेड व पोस्टपेड सेवा की बहाली के बाद की स्थिति का आकलन करने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल सिम के अलावा सभी फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट सुविधा बहाल करने का फैसला लिया है। यह सेवा 25 जनवरी शनिवार से बहाल होगी। जम्मू-कश्मीर गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने देर रात इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कहा कि 14 और 18 जनवरी को लिए गए फैसलों के बाद की स्थिति के आकलन के आधार पर पाया गया है कि उनका कोई नकारात्मक असर नहीं हुआ है।इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाले ही दुरुपयोग के जिम्मेदार होंगेआदेश के अनुसार, कोई भी इंटरनेट सेवा का दुरुपयोग न कर सके, इसलिए उन्हीं पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल सिम धारकों के नंबरों पर डाटा इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी, जिनके बारे में निर्धारित नियमों के तहत जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी। ब्रॉडबैंड पर भी सिर्फ श्वेत सूची में शामिल वेबसाइट को ही सर्च किया जा सकेगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। ब्रॉडबैंड पर इंटरनेट सुविधा मैट बाइडिंग के बाद ही मिलेगी। इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाले ही इसके किसी भी दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार होंगे।पिछले वर्ष पांच अगस्त को लगाई गई थी पाबंदियांपिछले वर्ष पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की घोषणा से पहले राज्य प्रशासन ने पूरे जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया था। जम्मू प्रांत में अगले दो दिन में ही सभी टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो गई थी, सिर्फ मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया था। वहीं, जम्मू प्रांत में ब्रॉडबैंड सेवा भी शुरू से बहाल रखी गई है।कश्मीर घाटी में अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में लैंडलाइन फोन सेवा को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो सितंबर माह में पूरी हुई। इसके बाद अक्टूबर में कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा शुरू की थी। ब्रॉडबैंड सेवा को सिर्फ कुछ गिने चुने संस्थानों में ही सरकारी नियंत्रण में बहाल किया। 14 जनवरी को प्रशासन ने जम्मू प्रांत में सभी पोस्टपेड मोबाइल फोन पर 2जी इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी थी। इसके बाद 18 जनवरी को कश्मीर घाटी में भी सभी प्रीपेड फोन बहाल किए गए, लेकिन 2जी इंटरनेट सेवा सिर्फ पोस्टपेड फोन पर और वह भी दो सीमावर्ती जिलों कुपवाड़ा व बांडीपोरा में बहाल की गई थी। वादी में ब्रॉडबैंड सेवा को भी आम उपभोक्ताओं के लिए बंद रखा गया था।Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 19:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */