जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या की - News Summed Up

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या की


खास बातें आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या की अनंतनाग में गोली मारकर हत्या की उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुखजम्मू कश्मीर के अनतंनाग जिले में शनिवार रात बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष गुल मोहम्मद मीर की आतंकवादियों ने घर में घुस गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी नौगाम वोरिनाग इलाके में स्थित मीर के घर में घुसे और उनकी कार की चाबी मांगी, गाड़ी ले जाते हुए उन्होंने मीर को गोली मार दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीर को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दमतोड़ दिया. — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 4, 2019नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी मीर की हत्या की निंदा की. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जे ए मीर ने भी मीर की हत्या की निंदा की.


Source: NDTV May 04, 2019 23:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */