जघन्य हत्याकांड के बाद पूरा परिवार जेल में, पुलिस चौकी में 'सुल्तान' की हो रही खातिरदारी - News Summed Up

जघन्य हत्याकांड के बाद पूरा परिवार जेल में, पुलिस चौकी में 'सुल्तान' की हो रही खातिरदारी


बीना में पुलिस चौकी प्रभारी मनीषा तिवारी और पुलिस कर्मी सुल्तान नाम के कुत्ते की देखभाल कर रहे हैं. खास बातें कुत्ते के मालिक मनोहर ने मनोज अहिरवार के पूरे परिवार की हत्या की हत्याकांड के बाद मनोहर अहिरवार का पूरा परिवार जेल में बंद पुलिस चौकी प्रभारी मनीषा तिवारी बेसहारा सुल्तान को ले आईंमध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में छोटी बजरिया पुलिस चौकी के कर्मचारी पिछले आठ दिनों से "सुल्तान" की खातिरदारी में व्यस्त हैं. 'सुल्तान' कोई वीआईपी नहीं जनाब बल्कि लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता है जिसके मालिक को पूरे परिवार सहित पांच लोगों की हत्या के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. कई दिनों भूखा रहने के बाद बेसहारा सुल्तान को पुलिस का सहारा मिला है जिसका भरण पोषण एवं पूरा खयाल छोटी बजरिया पुलिस चौकी कर रही है. उस बेसहारा सुल्तान को पूरी पुलिस चौकी का सहारा मिल गया.


Source: NDTV July 02, 2019 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */