उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने भी पार्टी को कहा अलविदादैनिक भास्कर May 30, 2020, 06:46 AM ISTझज्जर. हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगर पार्षद डाॅ. नीना राठी व हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने कांग्रेस के नेताअों के रुखे व्यवहार के चलते पार्टी को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पार्टी द्वारा लगातार सम्मान नहीं दिए जाने व अपनी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े किए।डाॅ. नीना राठी ने कहा कि कांग्रेस आज परिवारवाद व चाटुकारों से घिरे पार्टी के कई नेता जनभावनाओं की अनदेखी करने का काम कर रहे हैं। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे दुखी, हताश व निराश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छाेड़ने का फैसला किया है। डाॅ. नीना राठी ने कहा कि वह पिछले 20 साल से लगातार पार्टी के लिए समर्पित भाव से तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने व पार्टी के हित के लिए कार्य करती रही हैं।नगर परिषद में अनदेखी का आराेपडाॅ.
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2020 01:18 UTC