संवाद सहयोगी, नारनौंद : गर्मी की छुट्टियों में नारनौंद के आरकेएसडी स्कूल में कक्षाएं लगाई जा रही थीं। दैनिक जागरण ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शिक्षा विभाग ने इस स्कूल के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार देर शाम नारनौंद पहुंचकर नोटिस थमा दिया। तीन दिनों के अंदर जवाब पेश करने के आदेश दिए। ताकि भविष्य में कोई भी निजी स्कूल संचालक सरकारी आदेशों की अवहेलना न कर सके।भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक जून को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश दिए थे, लेकिन नारनौंद स्थित आरकेएसडी स्कूल बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लगातार आठ दिनों से स्कूल में कक्षाएं लगाकर बच्चों का शोषण कर रहा था और छात्र भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों के बीच स्कूल आने को मजबूर थे। जब ये मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शिक्षा विभाग की नींद टूटी और जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल के नेतृत्व में टीम शनिवार देर शाम नारनौंद पहुंची और आरकेएसडी स्कूल प्रबंधन कमेटी को शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना करने का नोटिस थमा दिया। नोटिस में साफ साफ कहा गया है कि शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना कर कक्षाएं लगाने के बारे में वो तीन दिनों के अंदर अंदर इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग में करे और आगे से अगर किसी भी आदेश की अनदेखी की गई तो शिक्षा विभाग स्कूल व प्रबंधक कमेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। वहीं अगर इन तीन दिनों में कोई संतोष जनक जवाब स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग को नहीं दे पाया तब भी स्कूल पर गाज गिरनी निश्चित है। इसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए नोटिस की एक कॉपी निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग पंचकूला और एक कॉपी शिक्षा मंत्रालय को भी भेजी गई है।मुझे समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से नारनौंद में स्कूल लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मैंने तुरंत स्कूल पहुंचकर नोटिस दे दिया है और तीन दिनों मे जवाब देने के लिए कहा है। स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही से शिक्षा विभाग के निदेशक सहित शिक्षा मंत्रालय चंडीगढ़ को भी अवगत करवा दिया गया है। नीता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारीलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Jagran
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 03:33 UTC