छत्तीसगढ़ / रायपुर के कारोबारी की दुर्ग के ठेकेदार के गनमैन ने गोली मारकर हत्या की - News Summed Up

छत्तीसगढ़ / रायपुर के कारोबारी की दुर्ग के ठेकेदार के गनमैन ने गोली मारकर हत्या की


बाइक राइिडंग के लिए गए थे पचमढ़ी, पार्टी के दौरान हुआ विवादपुलिस ने ठेकेदार और गनमैन को गिरफ्तार कियाDainik Bhaskar Sep 30, 2019, 04:05 AM ISTरायपुर/दुर्ग/होशंगाबाद . मप्र के पचमढ़ी में बाइक राइडिंग के लिए गए रायपुर के युवा कारोबारी कपिल कक्कड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की रात बाइक राइडर्स टीम की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान निजी गनमैन को पार्टी में लाने को लेकर दुर्ग के ठेकेदार हनी उर्फ हरसिमरन से विवाद हो गया। कपिल ने कहा कि पार्टी में गनमैन को शािमल नहीं करना चािहए, इसी बात से नाराज होकर हनी ने गनमैन धर्मपाल सिंह को गोली चलाने को कहा। धर्मपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कपिल को गोली मार दी।कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद कांट्रेक्टर और गार्ड मौके से भाग गए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पचमढ़ी में बाइक राइडर्स ने तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां देशभर से 100 से ज्यादा बाइक राइडर आए थे। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 22 बाइक राइडर्स पचमढ़ी गए थे। इसमें रायपुर के चर्चित कारोबारी तिलकराज कक्कड़ का इकलौता बेटा कपिल सािथयों के साथ गया था। दुर्ग (पद्भनाभपुर) के कांट्रैक्टर कंवलजीत सिंह ओबेराय के बेटे हनी अपने गनमैन को लेकर गया था।दोस्तों ने समझाया गनमैन के लिए मत झगड़, पर हनी नहीं माना पहले कपिल को पीटा फिर गनमैन से कहा- इसे गोली मार दो : ऑल इंडिया बाइकर्स एसोसिएशन की चंपक होटल में पार्टी थी। बाइकर्स चंदा कर यहां आए थे। कपिल कक्कड़ ने हरसिमरन सिंह ओबरॉय के साथ आए लखनऊ निवासी गनमैन धर्मपाल के पार्टी में शामिल होने पर आपत्ति जताई। धर्मपाल बदतमीजी भी कर रहा था। बाइकर्स के मुताबिक धर्मपाल के पार्टी का मेंबर न हाेने के कारण कपिल उसे बाहर करने की जिद पर अड़ा था। इस पर हरिमरन अाैर कपिल का झगड़ा हुअा।कपिल धर्मपाल से बोला- यहां ओबेरॉय को क्या खतरा है। यहां से जाओ। इस पर हरसिमरन भड़क गया। साथी बाइकर्स हरिसमरन काे समझाते रहे गनमैन के कारण झगड़ा ठीक नहीं। हरसिमरन नहीं माना अाैर धर्मपाल के साथ कपिल काे पीटने लगा। इसके बाद हरसिमरन ने गनमैन को फायर करने को कहा। एफआईआर के अनुसार पहला फायर मिस हुआ तो गनमैन दौड़कर कपिल के पास पहुंचा और दूसरा फायर किया। इस बार नजदीक से (प्वाइंट व्लंैक) चलाई गई गोली कपिल के गाल में धंस गई, शव में बारूद के साक्ष्य मिले हैं। गोली लगते ही कपिल वहीं लुढ़क गया, भगदड़ के बीच हनी सिंह और गनमैन धर्मपाल भाग गए।तीन दिन के लिए जुटे थे देशभर के 90 बाइकर्स : देशभर से करीब 90 बाइकर्स पचमढ़ी में तीन दिन के लिए जुटे थे। इन्हें अलग-अलग होटल में ठहराया गया था। छत्तीसगढ़ के बाइक राइडर्स को चंपक होटल में ठहराया गया था। ग्रुप में करीब 20 युवक अपनी-अपनी लाखों की बाइक लेकर आए थे।पिता का बिजनेस संभालता है हनी : पुलिस के मुताबिक हनी पिता का बिजनेस संभालता है। उसकी सुरक्षा के लिए पिता ने गार्ड को नौकरी पर रख लिया था। गार्ड सेना से सेवानिवृत्त है। वह हर वक्त हनी की सुरक्षा के लिए साथ में रहता था। पुलिस ने घटना में उपयोग पिस्टल भी जब्त कर ली है। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मृतक कपिल भी कक्कड़ परिवार का िबजनेस संभाल रहा था।गनमैन को लेकर हुआ विवाद : आरोपी हनी उर्फ हरसिमरन ओबरॉय एवं उसके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड धर्मपाल सिंह राजपूत पर हत्या का केस दर्ज किया है। गनमैन धर्मपाल के पार्टी में आने को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान हरसिमरन के कहने पर धर्मपाल ने कपिल को गोली मार दी। दोनों आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। - रणविजयसिंह कुशवाहा, एसडीओपी पिपरिया


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 22:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */