डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘राष्ट्र का पिता' कहा हो लेकिन महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने हैरत जताते हुए सवाल किया कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति भी खुद को जॉर्ज वॉशिंगटन बता देंगे? तुषार गांधी ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाने की सरकार की योजना ‘मात्र सांकेतिक' है. ट्रंप यह भी चाहेंगे कि जॉर्ज वाशिंगटन (संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापकों में से एक) की जगह खुद को रख लें.'' 59 वर्षीय तुषार गांधी, पत्रकार अरुण गांधी के बेटे, मणिलाल गांधी के पोते और महात्मा गांधी के प्रपौत्र हैं.
Source: NDTV September 29, 2019 21:33 UTC