चुनाव आयोग ने रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने की मांग को किया खारिज - News Summed Up

चुनाव आयोग ने रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने की मांग को किया खारिज


खास बातें रमजान में नहीं बदलेगा मतदान का समय चुनाव आयोग ने मांग की खारिज सोमवार को होगा पांचवें चरण का मतदानचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के आखिरी तीन चरणों के दौरान रमजान के कारण मतदान प्रांरभ होने का समय प्रात: सात बजे के बजाय पांच बजे करने की दरख्वास्त रविवार को ठुकरा दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतवार को चुनाव आयोग को लू और रमजान के चलते लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के बाकी चरणों में मतदान का समय घटाकर पांच बजे करने की मांग संबंधी अर्जी पर निर्णय लेने को कहा था. पांचवें चरण का मतदान सोमवार को, छठे चरण का मतदान 12 मई को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 19 मई को है. याचिका में कहा गया था कि चुनाव के इन शेष चरणों के दौरान देश के कई हिस्सों में 'लू' चलने की परिस्थितियां मौजूद होंगी और रमजान का महीना भी रहेगा. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में सोमवार को आयोग को एक ज्ञापन दिया था लेकिन आयोग ने इसका जवाब नहीं दिया.


Source: NDTV May 05, 2019 21:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */