चीन / जियांग्सु प्रांत में बस-ट्रक की टक्कर में 36 लोगों की मौत, 36 गंभीर रूप से घायल - News Summed Up

चीन / जियांग्सु प्रांत में बस-ट्रक की टक्कर में 36 लोगों की मौत, 36 गंभीर रूप से घायल


एक्सप्रेस-वे पर तेज स्पीड बस का अचानक टायर पंचर हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गईपुलिस के मुताबिक, बस में कुल 69 लोग सवार थे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गयाDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 08:24 AM ISTबीजिंग. चीन में रविवार को बस-ट्रक की टक्कर में 36 लोगों की मौत हो गई। 36 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि बस में कुल 69 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस पूर्वी जियांग्सु प्रांत में एक्सप्रेस-वे पर काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान उसका टायर पंचर हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।सड़क हादसों में हर साल हजारों लोग मारे जाते हैंचीन में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2015 में सड़क हादसे में 58 हजार लोग मारे गए थे। इनमें 90% हादसे अकेले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हुए।पिछले साल भी एक्सप्रेस-वे पर हुआ था बड़ा हादसापिछले साल नवंबर में गांसू प्रांत के लांझू शहर में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक 31 वाहनों के भिड़ने और उसके बाद लगी आग से 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 44 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। तब भी एक्सीडेंट ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हुआ था। एक बेकाबू ट्रक टोल टैक्स चुकाते वक्त कारों की लेन में घुस गया।इसके अलावा पिछले साल अक्टूबर में ही दक्षिण चीन के चोंगकिंग शहर में एक बस में महिला यात्री और ड्राइवर के बीच हाथापाई हो गई थी, जिससे बस बेकाबू होकर 230 फीट गहरी यांग्जी नदी में गिर गई थी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो हो गई थी।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 02:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */