चीन में इंटरपोल के पूर्व प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, पद का गलत इस्तेमाल करने का है आरोप - News Summed Up

चीन में इंटरपोल के पूर्व प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, पद का गलत इस्तेमाल करने का है आरोप


बीजिंग, रायटर्स। चीन में अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन (Interpol) के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई के खिलाफ शक्ति का गलत इस्तेमाल और रिश्वत लेने के आरोप में औपचारिक केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद अब उनकी कोर्ट में पेशी होगी। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ ही दिन पहले होंगवेई की पत्नी ने उनके लापता होने का शिकायत की थी।मार्च में, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने मेंग को गंभीर कानूनी उल्लंघनों का दोषी पाया था। पार्टी के एक बयान में उनपर अपने परिवार की ‘असाधारण जीवन शैली’ को संतुष्ट करने के लिए अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए आधिकारिक पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।अभियोजन पक्ष ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने मेंग के खिलाफ तेनजिंग के एक अदालत में केस दर्ज कराया है। अभियोजकों ने कहा कि उन्होंने मेंग पर सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री और चीन के तट रक्षक प्रमुख रहते हुए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस बयान में यह कहा गया कि उन्होंने मेंग को उनके अधिकारों की जानकारी दी और उनके वकील की राय सुनी। इस बयान कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। मेंग का दोषी पाया जाना तय है, क्योंकि .हां की अदालतें पार्टी द्वारा नियंत्रित होती हैं।गौरतलब है कि इंटरपोल के 192 देश सदस्य हैं। मेंग 2016 के अंत में इसके अध्यक्ष बने थे। उसी वक्त मानवाधिकार समूहों ने यह आशंका जाहिर की थी कि चीन विदेश में असहमति के स्वरों को दबाने के लिए उन्हें परेशान कर सकता है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 09:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */