चीन की कोयला खदान में हादसा, 9 लोगों की मौत,10 से ज्यादा घायल - News Summed Up

चीन की कोयला खदान में हादसा, 9 लोगों की मौत,10 से ज्यादा घायल


चीन (China) के एक कोयला खदान (Coal mine) में हुए हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उत्तर-पूर्व चीन के जिलिन प्रांत (Jilin province) में हुआ। कोयला खदान में हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए है।चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में भूकंप के झटके समसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद खदान में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए। राहत बचाव कार्य के दौरान 9 लोगों के शव खदान से निकाले गए, जबकि 10 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कोयला खदान जिलिन लोंगजीबाओ माइनिंग कंपनी (Jilin Longjiabao Mining Company) के तहत चल रही थी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Manish Pandey


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */