चिल्हाटी में दशहरा उत्सव कल - News Summed Up

चिल्हाटी में दशहरा उत्सव कल


कोरर| ग्राम चिल्हाटी कोरर में दशहरा उत्सव 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 अक्टूबर से होगी। गांव में इस उत्सव की शुरुआत पं. देवीलाल महाराज ने की थी। इस परंपरा को ग्रामवासी आज भी उनकी स्मृति में मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर रात्रि में दुष्यंत हरमुख कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा रखा गया है। रात में राम द्वारा 4 रावणों का वध किया जाएगा। सबसे पहले बड़े तालाब के पुराने शिव मंदिर में राम-लक्ष्मण की पूजा कर रावण का वध किया जाता है। इसके बाद दशहरा ग्राउंड में रावण की प्रतिमा का वध होता है। फिर रावण का पुतला जलाया जाता है।


Source: Dainik Bhaskar October 12, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */