Hindi NewsLocalRajasthanKarauliThe First Train From Hindauncity To Kathgodam Will Start From 5th October, The Train Going To Izzatnagar Station Of UP Will Start On 30th September, This First Train For There Tooचार साप्ताहिक ट्रेनों की सौगात: हिंडौनसिटी से काठगोदाम के लिए पहली ट्रेन 5अक्टू.से, यूपी के इज्जतनगर स्टेशन जाने वाली ट्रेन 30सितं.को चालू हाेगी,वहां के लिए भी यह पहली गाड़ीकरौली एक दिन पहलेकॉपी लिंकदीपावली को देखते हुए ट्रेनों का टाइम टेबल तय, यात्रियों का सफर आसान होगादीपावली त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर अप-डाउन में चार वीकली ट्रेनों का संचालन अगले दो माह तक संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें दो माह के अंतराल में बान्द्रा-इज्जतनगर और मुंबई-काठगोदाम के बीच संचालित की जाएगी। अप-डाउन में इन चारों वीकली ट्रेनों का ठहराव हिंडौन में भी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में इन ट्रेनों का संचालन 28 सितंबर तक ही निर्धारित था, लेकिन अवधि बढ़ाकर दोबारा संचालित करने का निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। मुंबई-काठगोदाम के बीच संचालित ट्रेन का ठहराव 23 स्टेशनों पर होगा।सामान्य डिब्बों सहित 17 कोच वाली यह ट्रेन 1588 किमी की दूरी 27 घंटे में पूरी करेगी। इसी तरह बान्द्रा से इज्जतनगर के बीच ट्रेन का ठहराव 23 स्टेशनों पर होगा। सामान्य डिब्बों सहित 22 कोच वाली ट्रेन 1626 किमी की दूरी 30 घंटे में पूरी करेगी। ट्रेन में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराने के साथ सामान्य बोगी के लिए हाथों हाथ टिकट लिया जा सकेगा। ट्रेनों की अधिक जानकारी के लिए रेलवे के ऑनलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय व हिंडौन के सीबीएस उदयभान सिंह ने बताया कि ट्रेन गाड़ी संख्या 09005 पहले 30 सितम्बर तक चलाया जाना प्रस्तावित था। इसकी अवधि बढ़ाकर 27 नवम्बर कर दी गई है। इसी प्रकार गाड़ी संक 09006 पहले 01 अक्टूबर तक चलाया जाना प्रस्तावित था। जिसकी अवधि बढ़ाकर 28 नवम्बर कर दी गई है।यह मिलेगा फायदा.. बांद्रा के लिए वर्तमान में प्रतिदिन चार ट्रेनें चल रही हैमुंबई से काठगोदाम ट्रेन का संचालन होने से रेल यात्रियों को यहां से उत्तराखंड के काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। क्योंकि वर्तमान में कोठगोदाम के लिए एक भी ट्रेन संचालित नहीं हैं। इसी तरह बान्द्रा से इज्जतनगर के बीच चलने वाली ट्रेन का लाभ यह होगा कि यात्रियों को यूपी के बरेली इज्जतनगर के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी, क्योंकि इज्जतनगर के लिए भी वर्तमान में कोई ट्रेन संचालित नहीं हो रही है। वर्तमान में हिंडौन से बान्द्रा के लिए प्रतिदिन चार ट्रेन संचालित हो रही है। अवध एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गोल्डन टेम्पल मेल व देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनल से इज्जतनगर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार/रविवार,09006 इज्जतनगर से बांद्रा टर्मिनल के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक शनिवार/सोमवार,09075 मुम्बई से काठगोदाम के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक बुधवार,09076 काठगोदाम से मुम्बई के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार को शाम 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर जं., बहेरी, किच्छा, लालकुआं जं. और हल्द्वानी स्टेशन पर होगा। 09005 नंबर की विशेष गाड़ी शुक्रवार और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। बोरीवली, सूरत, कोटा, हिण्डौन सिटी, फिरोजाबाद, फर्रूख़ाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन होती हुई तीसरे दिन दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर इज्जतनगर स्टेशन पर पहुंचेगी।
Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 01:47 UTC