Hindi NewsLocalRajasthanTonkPanchayat Paid 2.92 Lakhs To The Firm For The Development Of The Crematorium, Work Not Started Even After One And A Half Yearsविकास कार्य: श्मशान के विकास के लिए पंचायत ने फर्म को 2.92 लाख का भुगतान किया, डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हुआ कामटोंक 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकअलीगढ़ मंडावरा श्मशान पर टीनशेड लगाने सहित अन्य विकास कार्य के लिए तत्कालीन पंचायत प्रशासन द्वारा संबंधित फर्म के ठेकेदार को 2.92 लाख रुपए का भुगतान करने के बावजूद भी डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे गांववासियों को बरसात के दिनों में त्रिपाल लगाकर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मंडावरा में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से अप्रैल 2021 को सरकारी राशि को चपत लगाते हुए जय जिनेंद्र बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर्स को 2 लाख 92 हजार 125 रुपए का भुगतान कर दिया। मगर डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी मौके पर निर्माण कार्य नहीं करवाए गए हैं। ठेकेदार द्वारा माल तक मौके पर नहीं डलवाया है। सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी ने सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। जिस ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य के लिए भुगतान किया गया है वह ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके बाद अब तक 2 ग्राम विकास अधिकारियों ने चार्ज आदान-प्रदान किया है।मगर मामले का खुलासा नहीं हुआ है। श्मशान में निर्माण नहीं होने से आज भी बरसात के दिनों में त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार किया जाता है। दिल दहलाने वाली घटना तो जब सामने आई कि पिछले दिनों एक दंपति कि बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई उनका अंतिम संस्कार जब इस संस्थान घाट पर किया जाना था। तेज बरसात चल रही थी, ऐसे में त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पंचायत समिति के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इस संबंध में लिखित एवं मौखिक जानकारी दी जा चुकी है। मगर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। छोटी-मोटी जांच कर कार्य की इतिश्री कर ली जाती है।
Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 00:13 UTC