चांदी का भाव आज का 4 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम - News Summed Up

चांदी का भाव आज का 4 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम


Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध और होली के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव में फिर उछाल देखने को मिला। चांदी आज 1.02% बढ़कर यानी 2626 रुपये चढ़कर 2,61,101 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 258475 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज 10,000 रुपये लुढ़कर 2,85,000 रुपये किलो हो गई। सुबह में 2,95,000 रुपये किलो थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,89,848 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,66,431 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,71,347 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।


Source: NDTV March 04, 2026 15:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */