Gold-Silver ETFs Crash: अचानक क्रैश हुआ गोल्‍ड-सिल्‍वर ETFs... जानिए आज कितना है सोने-चांदी का भाव - News Summed Up

Gold-Silver ETFs Crash: अचानक क्रैश हुआ गोल्‍ड-सिल्‍वर ETFs... जानिए आज कितना है सोने-चांदी का भाव


गोल्‍ड ईटीएफ के दाम में 3 से 4 फीसदी तक गिर गए हैं, जबकि सिल्‍वर ईटीएफ के दाम में 7 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. यह गिरावट जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच आई है और एक्‍सपर्ट्स उम्‍मीद लगा रहे थे कि इन ईटीएफ के दाम में तेजी आई है. दरअसल, यह गिरावट मंगलवार को ग्‍लोबल बुलियन मार्केट में आई गिरावट के कारण है और मंगलवार को भारतीय बुलियन मार्केट बंद था. शुरुआती कारोबार में ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ में 7.33 प्रतिशत, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में 7.12 प्रतिशत, SBI सिल्वर ईटीएफ में 7.18 प्रतिशत और टाटा सिल्वर ईटीएफ में 7.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ में 3.87 प्रतिशत, निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड में 3.3 प्रतिशत, SBI गोल्ड ईटीएफ में 3.52 प्रतिशत और टाटा गोल्ड ईटीएफ में लगभग 3.09 प्रतिशत की गिरावट आई.


Source: NDTV March 04, 2026 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */