वहीं दूसरी ओर अमन कमेटी का कहना है कि मंदिर में मरम्मत का काम मुस्लिम समुदाय करवाएगा. मंदिर की मरम्मत का काम मुस्लिम समाज करवाएगा. दो गुटों के बीच बढ़ते तनाव के बीच चांदनी चौक के सांसद हर्षवर्धन ने मंगलवार की सुबह इलाके का दौरा किया था. इस मामले में मध्य दिल्ली पुलिस के डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि हौज काजी में पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई आपसी झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
Source: NDTV July 03, 2019 08:03 UTC