चलते प्लेन में सो गया पायलट, 40 मिनट तक 5,500 फीट ऊंचाई पर उड़ता रहा विमान... - News Summed Up

चलते प्लेन में सो गया पायलट, 40 मिनट तक 5,500 फीट ऊंचाई पर उड़ता रहा विमान...


बेहोश पायलट के साथ 40 मिनट तक उड़ता रहा विमानऑस्ट्रेलिया में एक प्रशिक्षु पायलट ने एडिलेड हवाई अड्डे के ऊपर नियंत्रित हवाई क्षेत्र में लगभग 40 मिनट तक बेहोशी में उड़ान भरी. एटीएसबी ने कहा कि ट्रेनी पायलट ने उड़ान से पहले पर्याप्त नींद नहीं ली थी और उड़ान भरने से पहले महज चॉकलेट बार, एक एनर्जी ड्रिंक और थोड़ा सा पानी पिया था. एटीएसबी ने कहा, "उड़ान से पहले पायलट ने ठीक से नींद नहीं ली थी और उसे हल्का जुकाम था." ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज ने कहा कि अपनी 40 मिनट की यात्रा के दौरान 5,500 फीट की उड़ान के समय उसे सिर में दर्द हुआ जिसके बाद उसने ऑटोपायलट ऑन कर दिया. इसके बाद एडिलेड के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भर रहे पास में मौजूद एक अन्य विमान ने उस विमान को देखा और बताया कि पायलट को अब होश आ गया है.


Source: NDTV May 11, 2019 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */