चक्रवात / प्रचंड वायु के सामने टकराएगा गुजरात, 3 लाख लोगों का स्थानांतरण - News Summed Up

चक्रवात / प्रचंड वायु के सामने टकराएगा गुजरात, 3 लाख लोगों का स्थानांतरण


Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 03:55 PM ISTदक्षिण गुजरात में बिजली-पेड़ गिरने से 5 मौतेंएनडीआरएफ की 36, आर्मी की 34 टीमें तैनात120 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं10 जिलों की शालाओं में छुट्टीगांधीनगर. अरब सागर में वेरावल से 650 कि.मी. दूर केंद्रित चक्रवात बुधवार की मध्य रात्रि या गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ चक्रवात आएगा। इसकी रफ्तार 120 से 145 कि.मी. प्रति घंटे हो सकती है। इसका असर कच्छ के 11 जिलों, भावनगर, अमरेली, बोटाद, जूनागढ़, गिर-सोमनाथ, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, मोरवी, राजकोट के अलावा दीव पर भी होगा।कुल 5 लोगों की मौतचक्रवात आने के पहले ही सूरत और तापी जिले तथा डेडियापाड़ा तहसील में तेज हवाओं और बारिश के कारण 5 लाेगों की मौत हो गई है। इसमें से 3 की मौत बिजली गिरने से और 2 की पेड़ गिरने से हुई। दूसरी ओर सूचना मिली है कि चक्रवात की गति को देखते हुए आर्मी की 34 टीमें सौराष्ट्र-कच्छ की तरफ रवाना हो गई है। चक्रवात की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मीटिंग बुलाकर हालात का जायजा लिया। केंद्र सरकार के अधिकारियों की एक टीम गुजरात पहुंच गई है। 10 जिलों के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मरीन सिक्योरिटी फोर्स के जवानों और एसडीआरएफ की 11 टीमें भी रवाना कर दी गई हैं।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम रद्दपहले से घोषित 12 -13 जून को स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। चक्रवात से कम से कम नुकसान हो, इसके लिए सरकारी तौर पर तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा समीक्षा बैठकें बुलाई गईं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केबिनेट सचिव द्वारा भी बैठकें की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी को हेड क्वार्टर नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से 5 लाख लोगों का स्थानांतरण किया गया है।एयरफोर्स की हाईटेक तैयारीवायु सेना ने राज्य में लाइट हेलिकाॅप्टर तथा राडार सिस्टम तैनात किया है। इसके साथ ही संदेश के आदान-प्रदान के लिए कई सेटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम और मोबाइल कम्युनिकेशन व्हीकल्स भी तैनात किए हैं।अन्य तैयारियांएनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, कोस्ट गार्ड, राज्य पुलिस, मरीन पुलिस, फायर ब्रिगेड बचाव और राहत के लिए तैयारएयरफोर्स सी-17 विमान में एनडीआरएफ के 160 जवानों को विजयवाड़ा से गुजरात भेजा गया है।चीफ सेक्रेटरी सिंह ने ओड़िशा के चीफ सेक्रेटरी से चर्चा की।5 लाख फूड पैकेट्स सौराष्ट्र-कच्छ भेजे जाएंगे।एनडीआरएफ की 20 टीम पूणे और भटिंडा से गुजरात आएगी।लोगों से अपीलमोबाइल फोन को चार्ज रखें, एसएमएस का उपयोग करें।जरूरी कागजात और कीमती वस्तुओं को वॉटर प्रूफ कंटेनर्स में संभालकर रखें।पालतू पशु, ढोर की सुरक्षा के लिए उन्हें बांधकर न रखा जाए।घर के अंदर बिजली का प्रवाह बंद रखा जाए, सभी स्वीच आफ रखे, गैस सप्लाई बंद कर दें।खिड़की-दरवाजें बंद रखें।घर यदि असुरक्षित हैं, तो चक्रवात के पहले बाहर निकल जाएं।पानी उबालकर पीएं।जर्जर घर-मकान के अंदर न जाएं।टूटे गिरे हुए बिजली के खंभों की ओर न जाएं।सेल्फी लेने के लिए समुद्री किनारों में न जाएं।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */