घोषणा / केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा -2020 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, चंद्रयान2 से इसकी लागत कम होगी - News Summed Up

घोषणा / केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा -2020 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, चंद्रयान2 से इसकी लागत कम होगी


जितेंद्र सिंह ने कहा- चंद्रयान 2 को असफल कहना गलत होगा, इससे हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला‘चंद्रयान 2 चांद पर उतरने का भारत का पहला प्रयास था, कोई भी देश पहली बार में सफल नहीं हुआ’Dainik Bhaskar Jan 01, 2020, 08:04 AM ISTनई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा और इसकी लागत चंद्रयान-2 से कम होगी। उन्होंने संसद के शीत सत्र के दौरान लिखित जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 को असफल कहना गलत होगा इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। चांद की सतह पर उतरने का भारत का यह पहला प्रयास था और दुनिया का कोई भी देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर पाया है। यहां तक की अमेरिका को भी कई कोशिशों के बाद सफलता मिली, लेकिन हमें इतनी जद्दोजहद नहीं करनी होगी।उन्होंने कहा कि पहले चंद्र मिशन से प्राप्त अनुभव और मौजूदा ढांचागत सुविधाओं के कारण ही चंद्रयान-3 की लागत कम होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चंद्रयान भी लैंडर और रोवर से लैस होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि तीसरा चंद्र मिशन 2020 में किस महीने में होगा।रोवर की वेलोसिटी योजना के मुताबिक नहीं रही: सिंहसिंह ने लोकसभा को बताया कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की गति चांद की सतह नजदीक आने के बाद 1683 मी. प्रति सेकेंड से घटाकर 146 मी. प्रति सेकेंड कर दिया गया था। हालांकि दूसरे चरण के दौरान रोवर की वेलोसेटी योजना के मुताबिक नहीं रही। इस बदलाव परिणामस्वरूप, विक्रम तय लैंडिंग साइट के 500 मीटर के दायरे में हार्ड लैडिंग कर गया।चंद्रयान 3 के लिए इसरो ने एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की हैइससे पहले भी चंद्रयान-3 के लिए इसरो की तैयारियां शुरू होने की बात सामने आई थी। इसरो के सूत्रों के मुताबिक अगले चंद्रयान मिशन के लिए इसरो ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इसका नेतृत्व तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस रिसर्च सेंटर के निदेशक एस.सोमनाथ कर रहे हैं। इस सेंटर को इसरो के सभी लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रयान-3 से संबंधित सभी रिपोर्ट यह कमेटी ही तैयार करेगी।


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2019 16:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */