जनवरी के पहले सप्ताह में भाजपा घोषित कर सकती है दिल्ली में सीएम पद के उम्मीदवार का नामनई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जनवरी महीने के पहले सप्ताह तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर भाजपा सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। बता दें कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भाजपा को अक्सर सीएम प्रत्याशी के मुद्दे पर घेरती रही है।आम आदमी पार्टी के नेता कई बार कह चुके हैं कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव मैदान में उतर रही है। भाजपा नेता बताएं अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो कौन मुख्यमंत्री बनेगा।सीएम पद के लिए कई नेता हैं दावेदारदिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह तक होने की उम्मीद है। पीटीआइ के अनुसार, शीर्ष पार्टी नेतृत्व एक पार्टी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम चर्चा में है।हरदीप सिंह पुरी ने लिया था मनोज तिवारी का नामपिछले महीने दिल्ली भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया।बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा को आम आदमी पार्टी के हाथ करारी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा को सिर्फ तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। जबकि आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने पूर्व आइपीएस किरण बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।य़े भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार ने बदला प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम, इन मार्गों के नाम भी बदले गएअनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर ट्विटर पर भिड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मनीष सिसोदियाPosted By: Mangal Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 31, 2019 16:31 UTC