Hindi NewsLocalHimachalThe Dead Body Of The Meerut Tourist Found From The Parvati River Of Manikarna ValleyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपघूमने आया था, मौत मिली: 5 दिनों बाद मिला मेरठ के पर्यटक का शव, मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में गिर गया थाकुल्लू एक दिन पहलेकॉपी लिंकपर्यटक मणिकर्ण घाटी के गलु पुल के नीचे सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया था।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में गिरकर लापता हुए पर्यटक का शव मिल गया है। लीटल रेवर एडवेंचर की टीम ने शव को कड़ी मश्क्कत के बाद नदी से बाहर निकाल लिया है।पर्यटक 5 दिन पूर्व नदी किनारे उतरने के दौरान बह गया था और उसके बाद लापता चल रहा था। लेकिन गुरुवार को पर्यटक का शव घटनास्थल से थोड़ी ही दूर से बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को एक पर्यटक मणिकर्ण घाटी के गलु पुल के नीचे सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया था। जिसकी पहचान अभिषेक निवासी मेरठ फिसलकर नदी में बह गया था।अभिषेक अपने दोस्तों 27 वर्षीय दीपक पुत्र जगदीश अरोड़ा निवासी हाऊस नम्बर 96 ए साउथ अनारकली सोम बाजार दिल्ली, 27 वर्षीय अमन निवासी मेरठ और 27 वर्षीय अंकित गाजियावाद उत्तर प्रदेश के साथ 25 दिसंबर को मनाली घूमने आया था। 27 दिसंबर को वे मणिकर्ण घाटी घूमने निकले थे और इस बीच जब वे नदी किनारे उतरे तो अभिषेक नदी में गिर गया। SP कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अभिषेक के शव को नदी से निकाल लिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2020 10:41 UTC