Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurCelebrating New Year May Have To Be Heavy In Udaipur, May Have To Go To Jail For Defying The Corona GuidelineAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपन्यू ईयर नाइट कर्फ्यू: उदयपुर में नए साल का जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर जाना पड़ सकता है जेलउदयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकउदयपुर में 31 दिसंबर की रात 8 से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू।उदयपुर में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के चलते इस साल किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाया जा सकेगा। उदयपुर पुलिस द्वारा राज्य सरकार के आदेश अनुसार रात्रि कालीन कर्फ्यू व्यवस्था लागू रहेगी। ऐसे में आज रात 8:00 बजे से 1 जनवरी सुबह 6:00 बजे तक उदयपुर में पूरी तरह कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आतिशबाजी डीजे और पार्टियों पर पूरी तरह पाबंदी लागू रहेगी।होटल और रिसॉर्ट की निगरानी करेगी विशेष टीमउदयपुर पुलिस द्वारा आज होटल और रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी नहीं हो। इसके लिए विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्रों के साथ ही इस बार उदयपुर पुलिस की विशेष टीम में होटल और रिसॉर्ट का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान किसी भी होटल या रिसोर्ट द्वारा कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर होटल संचालक के साथ ही पार्टी करने वाले लोगों के खिलाफ फ्री कानूनी कार्रवाई भी करेगी। वहीं आज शाम उदयपुर के चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की जाएगी। इसके लिए उदयपुर पुलिस द्वारा अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया है।उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में नए साल का जश्न इस बार उदयपुर में नहीं मनाया जा रहा है। राज्य सरकार के आदेश अनुसार पुलिस प्रशासन रात्रिकालीन कर्फ्यू व्यवस्था को पूर्णता है उदयपुर में लागू रखेगा। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति नियमों की पालना नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2020 10:37 UTC