गढ़िया महोत्सव आज से: प्रो-कबड्डी के मुकाबले में बारिश खलल ना डाले इसलिए वाटरप्रूफ पंडाल से ढंका पूरा मैदान - News Summed Up

गढ़िया महोत्सव आज से: प्रो-कबड्डी के मुकाबले में बारिश खलल ना डाले इसलिए वाटरप्रूफ पंडाल से ढंका पूरा मैदान


13वें कांकेर गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ 29 सितंबर को प्रो कबड्डी के मुकाबलों के साथ होगा। प्रो कबड्डी के सभी मैच दुधिया रोशनी में मैट पर खेले जाएंगे। बारिश के मौसम को देखते पुरे मैदान पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। महोत्सव में शुरू के तीन दिन प्रो कबड्डी के बाद 6 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अंतिम दिन आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़िया महोत्सव में 30 सितंबर को शिरकत करेंगे। सीएम हाऊस से जारी प्रोटोकाल के अनुसार वे 30 सितंबर को दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर से कांकेर पहुंचेेेंगे।गढिय़ा महोत्सव में प्रो कबड्डी का शुभारंभ 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा। शुभारंभ समारोह में विधायक शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू, पालिका उपाध्यक्ष रमशीला साहू, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पूर्व मत्स्य आयोग अध्यक्ष भरत मटियारा आदि उपस्थित रहेंगे। संभाग स्तरीय प्रो कबड्डी में पुरूष वर्ग में 16 टीमें तथा महिला वर्ग में 10 टीमें भाग ले रही है।कबड्डी के मैचों के लिए दो मैदान बनाए गए हैं। एक में पुरुष वर्ग तथा दूसरे में महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। बारिश के मौसम को देखते पूरे मैदान को वाटरप्रूफ किया गया है ताकि बारिश के दौरान मैच में खलल नहीं हो पाए। दर्शकों के बैठने इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं।कांकेर। कबड्डी के मैच इसी वाटरप्रूफ पंडाल में खेले जाएंगे।मुख्यमंत्री पहुंचेंगे 30 कोगढिय़ा महोत्सव समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 सितंबर को शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्र का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है। जारी कार्यक्रम अनुसार 30 सितंबर को सीएम दोपहर 3 बजे कांकेर पहुंचेेंगे तथा डेढ़ घंटे महोत्सव में शामिल होकर 4.30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते आयोजन समिति द्वारा जोर शोर से तैयारियां कराई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 01:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */