कांकेर। कोदागांव में मेडिकल कैंप में जांच कराने पहुंचे ग्रामीण।कांकेर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कोदागांव में 27 सितंबर को निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप विशेषकर उम्रदराज लोगों के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान प्राधिकरण के सदस्यों ने यहां पहुंचे ग्रामीणों को उनके हक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भी जानकारी दी। शिविर में 70 वृद्ध महिला-पुरुषों ने जांच कराकर आयोजन का लाभ उठाया। शिविर में शुगर, मलेरिया, बीपी, एचबी समेत अन्य मौसमी बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवा भी दी गई। शिविर में प्राधिकरण की जिला सचिव अमृता दिनेश मिश्रा, अधिवक्ता सागर गुप्ता, स्वयंसेवी वर्षा बहाय, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. डीके रामटेके, डाॅ. आशुतोष गंगरेल के अलावा मेडिकल स्टाफ आर मरकाम, सीके कांगे, गंगेश्वर प्रजापति, एसआर बघेल आदि उपस्थित थे।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 01:32 UTC