गोवा में गाय के फुटबॉल खेलने का रोचक वीडियो वायरल, हर्षा भोगले ने भी किया शेयर - News Summed Up

गोवा में गाय के फुटबॉल खेलने का रोचक वीडियो वायरल, हर्षा भोगले ने भी किया शेयर


गोवा में गाय के फुटबॉल खेलने का रोचक वीडियो वायरल, हर्षा भोगले ने भी किया शेयरगोवा, एएनआइ। दुनिया के अधिकांश हिस्‍सों में लोगों के बीच फुटबॉल का क्रेज है। लोगों तक तो ठीक है पर यदि गाय फुटबॉल खेलती नजर आए...। जी हां, गोवा के मार्डोल में फुटबॉल के साथ एक गाय का रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।This is the funniest thing you will see today! pic.twitter.com/Kfz08Dka3Z — Harsha Bhogle (@bhogleharsha) July 1, 2019कुछ लड़के खेल रहे थे तभी उनका फुटबॉल वहीं खड़ी एक गाय के पास चला गया। दो मिनट लंबे इस वीडियो में गाय ने फुटबॉल अपने पास इस तरह रखा है कि कोई इसे ले नहीं पाए। जबकि लड़के अपना फुटबॉल लेने की फिराक में हैं। कुछ असफल प्रयासों के बाद आखिरकार एक लड़का गाय के पास से अपना फुटबॉल लेने में सफल हो जाता है। इसके बाद भी फुटबॉल के लिए गाय इनके पीछे दौड़ती नजर आती है।इस दौरान गाय अपने नाक व पैरों से फुटबॉल को किक करती नजर आई। गाय को फुटबॉल खेलता देख एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘गाय ने फुटबॉल पर नियंत्रण रखने का उम्दा कौशल दिखाया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेस्‍सी भी इस गाय से यह फुटबॉल नहीं छीन सकते।' ट्वीटर पर सब इसे लियोनेल मेस्‍सी व क्रिटियानो रोनाल्‍डो का अवतार बता रहे।Posted By: Monika Minal


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */