गोपालगंज, छपरा और बिहारशरीफ में अगलगी: गोपालगंज के माड़ीपुर गांव में आधा दर्जन झोपड़िय़ों में लगी आग, दो लोग झुलसे - News Summed Up

गोपालगंज, छपरा और बिहारशरीफ में अगलगी: गोपालगंज के माड़ीपुर गांव में आधा दर्जन झोपड़िय़ों में लगी आग, दो लोग झुलसे


Hindi NewsLocalBiharFire In Half A Dozen Slums In Gopalganj, Bihar NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगोपालगंज, छपरा और बिहारशरीफ में अगलगी: गोपालगंज के माड़ीपुर गांव में आधा दर्जन झोपड़िय़ों में लगी आग, दो लोग झुलसेपटना 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकगोपालगंज में दिवाली के दूसरे ही दिन अगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं।दिवाली की रात कई जगहों पर आग लगने की हुईं घटनाएंफायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आगदीपावली की रात आग लगने की कई घटनाएं राज्य के विभिन्न जिलों से आ रही हैं। गोपालगंज के फुलवरिया में दिवाली की रात आधा दर्जन झोपड़ियां आग लगने से जलकर राख हो गईं। घटना माड़ीपुर गांव की है, जहां पटाखे से आग लगने के कारण एक के बाद एक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हादसे में दो लोग झुलस गए, जबकि हजारों रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात तक बस्ती में आतिशबाजी होती रही। जैसे ही लोग सोने के लिए गए, अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेज हो गईं और लगभग आधा दर्जन झोपड़ियां धू-धू कर जल उठीं।छपरा में बालू स्टैण्ड में खड़े ट्रक में लगी आगसारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी बालू स्टैंड के पास मशरक-छपरा एसएच-90 पर खड़े ट्रक में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिससे एसएच-90 पर कुछ घंटों के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई होगी। आग के एकाएक तेज होने से आसपास के लोगों ने बालू पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो गई। मौके पर थाना परिसर में मौजूद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक मालिक के द्वारा मशरक थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मकानों में लगी आगबिहारशरीफ के कल्याणपुर मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब अचानक गैस सिलेंडर भरने के दौरान पटाखे की चिंगारी से उसमें आग लग गई। इससे गैस सिलेंडर फट गया और 2 मकानों में आग लग गई। आग की जद में आये दोनों मकानों को नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि इस इलाके में गैस रीफिलिंग करने का काम कई महीने से चल रहा है, जबकि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 06:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */