गलती से फोन की फोटो हो गई हैं डिलीट, तो बिना थर्ड पार्टी ऐप के ऐसे करें रिस्टोर, जानिए पूरा प्रोसेसGoogle Photos Restore अगर आपकी Google Photos गलती से डिलीट हो गई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है उसे दोबारा हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे डिलीट हुए फोटो को फिर से वापस पा सकते हैं।नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Photo Restore: मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग Google Photos ऐप का इस्तेमाल करते हैं। Google Photos ऐप में मुफ्त ऑनलाइन फोटो बैकअप की सुविधा मिलती है। Google Photos को वेब वर्जन पर भी एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी Google Photos गलती से डिलीट हो गई हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, उसे दोबारा हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे डिलीट हुए फोटो को फिर से वापस पा सकते हैं। बता दें कि एक बार डिलीट हुई फोटो और वीडियो को 60 दिनों के भीतर ही रिस्टोर किया जा सकेगा।कैसे एंड्राइड फोन में फोटो करें रिस्टोरएंड्राइड वर्जन में Google Photos में डिलीट हुए फोटो को वापस पाने के लिए सबसे पहले आपको Google Photos को ओपन करना होगा।इसके बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर में हैमबर्गर आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद ट्रैश ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।फिर आप जिन फोटो को रिस्टोर करना चाहते हैं, उन्हें लॉन्ग प्रेस करके सेलेक्ट करना होगा।इसके बाद रिस्टोर बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह डिलीट फोटो को रिस्टोर किया जा सकेगा।कैसे iPhone में रिस्टोर करें Google Photosकैसे वेब वर्जन में रिस्टोर करें Google Photos
Source: Dainik Jagran October 09, 2021 08:48 UTC