गलतबयानी का जवाब / लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत बैंस की सुरक्षा वापस, एएसआई की कलाई कटने पर दिया था विवादित बयान - News Summed Up

गलतबयानी का जवाब / लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत बैंस की सुरक्षा वापस, एएसआई की कलाई कटने पर दिया था विवादित बयान


लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा था-बीते दिनों पुलिस ने लोगों के साथ जैसा सुलूक किया, यह उसकी प्रतिक्रिया थीजांच इस एंगल से होनी चाहिए कि आखिरकार निहंगों को कृपाण क्यों निकालनी पड़ीइसी घटनादैनिक भास्कर Apr 14, 2020, 03:07 PM ISTलुधियाना. दो दिन पहले पटियाला में निहंगों के हमले में पंजाब पुलिस के एएसआई की कलाई कट जाने के बाद विवादित बयान देना लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को भारी पड़ गया। लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष बैंस की सुरक्षा वापस लेने के फैसले के साथ इसमें लगे चार पुलिस मुलाजिमों को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, अक्सर विवादित बयान देने के बाद लोगों की वाहवाही लूटने वाले बैंस दो दिन से सोयाल मीडिया पर भी अकेले से पड़े नजर आए।दरअसल, बैंस ने पटियाला की सब्जी मंडी में हुई घटना के लिए पुलिस को दोषी ठहरा दिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा था कि बीते दिनों पुलिस ने लोगों के साथ जैसा सुलूक किया, यह उसकी प्रतिक्रिया थी। वीडियो में बैंस ने उल्टा सवाल दाग दिया कि जांच इस एंगल से होनी चाहिए कि आखिरकार निहंगों को कृपाण क्यों निकालनी पड़ी।यह है पूरी हकीकतहालांकि हकीकत में साफ दिख रहा है कि किस तरह बिना कर्फ्यू पास के सब्जी मंडी पहुंचे निहंग पुलिस के रोके जाने के बाद बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास करते हैं। एक बैरिकेड पर गाड़ी के अगले हिस्से के फंस जाने के चलते मजबूरन उन्हें रुकना पड़ा। इस पर उन्होंने किसी तरह तलवारें लहराते हुए एएसआई हरजीत की कलाई ही उसकी बाजू से अलग कर दी और दूसरे पुलिस वालों की पिटाई भी की।हो रहे पुलिस वाले की बहादुरी के चर्चेएक तरफ बैंस के खिलाफ मैसेज के जरिये सख्त शब्दों के प्रयोग का क्रम जारी रहा तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पीड़‍ित एएसआई हरजीत सिंह की बहादुरी का जिक्र करते हुए लोगों द्वारा उसे हीरो के तौर पर पेश किया गया। इसमें मुख्य रूप से कहा गया कि यह बहादुर सिपाही दुपहिया वाहन पर ही अपना कटा हुआ हाथ लेकर दस किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंच गया।जवाब के लिए घनघनाती रही मीडिया के फोनों की घंटियांवीडियो के बारे में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की प्रतिक्रिया लेने के लिए मीडिया ने कई प्रयास किए। सिर्फ एक बार फोन कॉल अटेंड हुई, जिस दौरान बैंस के पीए ने विधायक के व्यस्त होने की बात कहते हुए बाद में कॉल करवाने की बात कही। इसके बाद भी इस नंबर पर कोई जवाब नहीं मिल रहा। उधर इस मसले पर पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए सख्ती बरती है। कर्फ्यू के बीच बैंस की सुरक्षा में लगे चार पुलिस मुलाजिमों को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में जॉइन करने संबंधी निर्देश जारी हुए हैं।डीजीपी बोले-नफरत फैलाने वालों पर होगी ऐसी कार्रवाईइस मामले अक्सर विवादित बयान देकर वाहवाही बटोरने वाले लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इस बार बुरी तरह फंस गए हैं। साथ ही पुलिस ने इसी घटना की आड़ में धार्मिक नफरत फैलाने वाले मोगा, होशियारपुर, मलोट व बटाला के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने चेतावनी भी दी है कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 09:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */