स्वप्नदोष से परेशान सवाल: मेरी उम्र 32 साल है और मुझे 17 साल की उम्र से स्वप्नदोष (नाइटफॉल) होता रहता है। यह सप्ताह में 3-4 दिन के बाद लगातार होता रहता है। मैंने इसकी काफी दवाइयां भी खाई हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुझे लगता है कि इसी के चलते मेरी कमर में दर्द रहने लगा है और घुटनों से कट-कट की आवाज आने लगी है, जिससे मैं मानसिक रूप से बहुत ही परेशान हो गया हूं और कुछ समय के बाद मेरी शादी भी होने वाली है। मुझे अपने लिंग का साइज भी बहुत छोटा लगता है। यह साइज 4 इंच से भी कम है और लिंग शिथिल भी रह जाता है। क्या करूं? कुछ उपाय बताइए? जवाब: तनाव लेने से आपकी स्थिति और भी खराब हो जाएगी, इसलिए इसे ध्यान (मेडिटेशन) और अन्य प्रथाओं के साथ दूर करने का प्रयास करें। अपने टेस्टोस्टेरोन लेवल की जांच करवाएं और मेरे साथ रिपोर्ट शेयर करें। कैल्शियम- डी 3 टैबलेट भी लेना शुरू करें।
Source: Navbharat Times December 26, 2020 09:11 UTC