गर्मी से मिली राहत: 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा, बरसात से मौसम खुशनुमा, रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमी - News Summed Up

गर्मी से मिली राहत: 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा, बरसात से मौसम खुशनुमा, रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमी


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarWind Blowing At A Speed Of 30 To 60 Kilometers Per Hour, The Weather Is Pleasant Due To Rain, 5.2 Degree Celsius Reduction In Night Temperatureगर्मी से मिली राहत: 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा, बरसात से मौसम खुशनुमा, रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमीश्रीगंगानगर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर में बरसात से भीगी सड़क।इलाके में गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार देर रात मौसम में आए बदलाव ने राहत दी। इस दौरान तेज हवा चली। अल सुबह मौसम में और ज्यादा बदलाव आया। हवा ने आंधी का रूप लिया और आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद शुरू हुई बरसात ने गर्मी से राहत दी।रात के तापमान में गिरावटमौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आया। शनिवार दोपहर तक जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम यानी रात का तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं रविवार सुबह रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके चलते शनिवार देर रात से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी।श्रीगंगानगर में बरसात से पहले आसामान में छाए बादल।लोग थे गर्मी से परेशानइन दिनों इलाके के लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। नौ जून को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें मामूली कमी आई लेकिन यह ज्यादा राहत देने वाली नहीं थी। बरसात आंधी ने तेज गर्मी से राहत दिलाई।चौबीस घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसममौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी और पूर्वी राजस्थान पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर था जो आंधी और बरसात के रूप में सामने आया है। इस दौरान तीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चली है। अगले चौबीस घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।


Source: Dainik Bhaskar June 13, 2021 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */