गरीब कल्याण अन्न योजना: तिथि नहीं बढ़ाई, जिले के 1.80 लाख लोग अगले माह नहीं ले पाएंगे 5 किलो निशुल्क गेहूं - News Summed Up

गरीब कल्याण अन्न योजना: तिथि नहीं बढ़ाई, जिले के 1.80 लाख लोग अगले माह नहीं ले पाएंगे 5 किलो निशुल्क गेहूं


Hindi NewsLocalRajasthanHanumangarhDate Not Extended, 1.80 Lakh People Of The District Will Not Be Able To Take 5 Kg Free Wheat Next Monthगरीब कल्याण अन्न योजना: तिथि नहीं बढ़ाई, जिले के 1.80 लाख लोग अगले माह नहीं ले पाएंगे 5 किलो निशुल्क गेहूंहनुमानगढ़ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमार्च में बढ़ाकर सितंबर तक की थी तारीख लेकिन इसके बाद सरकार ने कोई आदेश नहीं दिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त 5 किलो गेहूं अक्टूबर से मिलना मुश्किल हो सकता है। दरअसल तिथि नहीं बढ़ने के कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के निशुल्क गेहूं वितरण पर संकट आ गया है। वर्तमान हालातों को देखें तो सितंबर का गेहूं भी अक्टूबर में मिलेगा, लेकिन उसमें भी हजारों परिवार वंचित रहेंगे। वहीं नवंबर माह में तो कुछ भी नहीं मिलेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने योजना आगे बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया। ऐसे में हमारे जिले के 1.80 लाख से अधिक लोगों पर इसका असर पड़ने वाला है।सूत्रों के अनुसार केंद्र ने इस महीने की गेहूं में भी कटौती कर दी। इससे अकेले इस जिले में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले में 600 से अधिक राशन की दुकानें हैं। प्रत्येक डीलर को 10 से 20 प्रतिशत कम गेहूं आबंटित हो रहा है। बचे हुए लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरण होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को गेहूं के लिए जोर आजमाइश करनी पड़ेगी। बता दें कि दो वर्ष पहले काेरोनाकाल में प्रधानमंत्री ने रोजगार बंद हो जाने से जरूरतमंदों के लिए योजना चलाई थी। बता दें कि इस योजना को मार्च 2022 में बढ़ाकर सितंबर 22 कर दिया गया था। लेकिन अब इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए अब तक किसी प्रकार के आदेश नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार इस योजना में अक्टूबर में पूरे प्रदेश के 82 लाख लोगों को निशुल्क गेहूं नहीं मिलेगा। हालांकि अन्य योजनाओं में मिलने वाला गेहूं मिलता रहेगा।पहले खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 2013 से गेहूं 2 रुपए किलो वितरित होता था। कोरोना काल में अप्रैल 2020 में प्रधानमंत्री ने निशुल्क गेहूं की योजना लागू की। इसका दूसरा चरण मई 2021 से शुरू किया गया। ये गेहूं कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों को सहायता के रुप में जा दिया जा रहा था।जानिए किसको कितना आबंटित होता है गेहूं: बीपीएल, स्टेट बीपीएल को एक रुपए किलो प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं मिलता है। इसी प्रकार अंत्योदय के तहत प्रत्येक परिवार 35 किलो मिलता है। एपीएल को दो रुपए के हिसाब से गेहूं दिया जाता है। इसके अतिरिक्त 5 किलो प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं मिलता था। राशन के प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो गेहूं प्रति माह मिल रहा था। जिसमें अब निशुल्क मिलने वाले गेहूं वितरण को आगे बढ़ाने के आदेश नहीं आए हैं।योजना को आगे बढ़ाने के लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं: इंचार्ज गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं सितंबर तक तो आवंटित हो गया है। जो अक्टूबर तक मिल सकेगा। अभी राशन वितरित करवाया जा रहा है। अभी तक योजना को आगे बढ़ाने के लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। अगर तिथि नहीं बढ़ती है तो योजना के तहत दिया जाने वाला गेहूं लाभार्थियों को नहीं मिलेगा। विनोद कुमार ढाल, ईओ एवं वितरण इंचार्ज।


Source: Dainik Bhaskar September 22, 2022 06:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */