सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र कर स्वरा भास्कर ने करण जौहर पर किया कमेंट, बोलीं- 'इसका मतलब ये नहीं वो कातिल है...' - News Summed Up

सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र कर स्वरा भास्कर ने करण जौहर पर किया कमेंट, बोलीं- 'इसका मतलब ये नहीं वो कातिल है...'


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) पर कमेंट किया है। M कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि ‘फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड को किसी भी बहस में पड़ने से पहले सोचना चाहिए। अगर फिल्म उद्योग में कोई विवाद है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप परेशान न हों या उस पर कोई टिप्पणी न करें।’अभिनेत्री ने आगे कहा- ‘अगर आपको करण जौहर पसंद नहीं हैं तो साफ तौर पर कह सकते हैं। आप उनके बारे में यह भी बात कर सकते हैं कि वह बॉलीवुड में वंशवाद का समर्थन करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि करण जौहर एक कातिल है।’View this post on Instagram A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)बता दें, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। सुशांत सिंह की मौतके बाद, कई नेटिज़न्स फिल्म इंडस्ट्री में वंश और अभिनेताओं के बारे में सोशल मीडिया पर विभिन्न हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें अक्सर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का नाम आता है। याद दिला दें, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को निधन हुए दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है। सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके आवास में मिला था। सुशांत सिंह की मौत को भले ही इतना लंबा वक्त गुजर गया हो लेकिन उनके फैंस उन्हें अभी तक भूल नहीं पाए हैं। साथ ही उनकी मौत को लेकर कई तरह के तर्क दिए जाते हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 22, 2022 05:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */