खेल मंत्री का ओलिंपिक तैयारियों के लिए टोक्यो दौरा टला, आरसीबी का 21 मार्च से शुरू होने वाला ट्रेनिंग कैम्प रद्द - Dainik Bhaskar - News Summed Up

खेल मंत्री का ओलिंपिक तैयारियों के लिए टोक्यो दौरा टला, आरसीबी का 21 मार्च से शुरू होने वाला ट्रेनिंग कैम्प रद्द - Dainik Bhaskar


मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने साउथ इंडिया रैली को जून तक टाला, यह 20-22 मार्च तक होनी थीकोरोनोवायरस के कारण भारत में 2 लोगों की मौत, सोमवार सुबह तक 116 का टेस्ट पॉजिटिवहॉकी इंडिया ने भी 10 अप्रैल से शुरू होने वाली जूनियर, सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप रद्द कीदैनिक भास्कर Mar 16, 2020, 06:56 PM ISTखेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जापान की राजधानी टोक्यो का दौरा अगले आदेश तक टाल दिया है। वे शीर्ष अधिकारियों के साथ ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 मार्च को टोक्यो जाने वाले थे। इस बात की जानकारी रिजिजू ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोक्यो दौरे को अस्थाई तौर पर टाल दिया गया है। यह दौरा भारत की टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था। इस बीच, हॉकी इंडिया ने भी 10 अप्रैल से शुरू होने वाली जूनियर, सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप रद्द कर दी है। वहीं, बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने 21 मार्च से शुरू होने वाला टीम का ट्रेनिंग कैम्प अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है।Keeping in mind the health and safety of everyone involved, the RCB Training Camp scheduled to start on the 21st of March has been deferred until further notice. We request everyone to follow the guidelines provided by the Health Ministry and stay safe. The only reason could be their belief in the summer to curtail it or just faith that nothing will happen. #Coronaindia — Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) March 15, 2020भारत में कोरोनावायरस से 2 की मौतकोरोनोवायरस के कारण 157 देश में 6515 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह तक कुल 1 लाख 69 हजार 515 मामले सामने आए हैं। वहीं, जर्मनी में अब तक 5813 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 की मौत हो गई। भारत में मौत का आंकड़ा 2 है। यहां 116 लोग कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।अन्य खेलों पर असर


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2020 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */