Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurRanjit Had Murdered His Wife Kokila And 4 Children On Alcohol, For A Long Time Under Mental StressAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपखेरवाड़ा मर्डर मिस्ट्री: शराब के नशे में रणजीत ने की थी पत्नी कोकिला और 4 बच्चों की हत्या, एक्सीडेंट के बाद से मानसिक तनाव में थाउदयपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकमौका मुआयना करती एफएसएल की टीम।उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के रोबिया इलाके में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक परिवार के मुखिया रणजीत ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा। और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।रणजीत के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस की टीम।शराबी रंजीत का पत्नी को कोकिला से हुआ था झगड़ाउदयपुर पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक रणजीत आदतन शराबी था। 2 साल पहले रंजीत का एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। ऐसे में गुरुवार को रणजीत की अपनी पत्नी कोकिला से बहस हुई। जिसके बाद उसने कोकिला पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी रणजीत ने नींद में सो रहे अपने चार बच्चों की भी सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रणजीत ने घर से लगभग 300 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटक जीवन लीला समाप्त कर ली।वही गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रणजीत की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उसके पास रोजगार नहीं था। ऐसे में उसकी पत्नी कोकिला ही घर का खर्चा वहन कर रही थी। ऐसे में शराबी पति और कोकिला के बीच कई बार बहस होती थी। ऐसे में पुलिस इस मामले को गृह क्लेश से लेकर भी जोड़ रही है।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 16:18 UTC