खुबड़ूझाल के पास नहर से मिला चावल निर्यातक रोहित गर्ग का शव, महिला की तलाश जारी - News Summed Up

खुबड़ूझाल के पास नहर से मिला चावल निर्यातक रोहित गर्ग का शव, महिला की तलाश जारी


खुबड़ूझाल के पास नहर से मिला चावल निर्यातक रोहित गर्ग का शव, महिला की तलाश जारीपानीपत, जेएनएन। देश के तीसरे नंबर के चावल निर्यातक रोहित गर्ग का शव मिल गया है। दिल्ली पैरलल नहर में सोनीपत के खुबड़ूझाल के पास ककरोई से रोहित का शव मिला। पुलिस महिला साक्षी का अब तक पता नहीं लगा सकी है। बता दें कि बुधवार रात करीब एक बजे दिल्ली पैरलल नहर से महिला मित्र साक्षी ने छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए रोहित गर्ग भी नहर में कूद गए थे।पुलिस ने बताया कि साढ़े दस बजे शव मिला। शव को सोनीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना पर पानीपत के कई उद्योगपति भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पानीपत के मॉडल टाउन स्थित आवास में ले जाया गया। जहां से असंध पुलिस चौकी के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।ये भी पढ़ें : पहले महिला नहर में कूदी, फिर पानीपत के राइस मिलर ने लगा दी छलांगसाक्षी।यह है मामलामॉडल टाउन निवासी चावल निर्यातक रोहित गर्ग बुधवार रात को पानीपत क्लब से अपने दोस्तों के साथ घर के लिए निकले थे। रोहित गर्ग ने मॉडल टाउन निवासी अपनी महिला मित्र साक्षी को देर रात को बुला लिया था। उन दोनों का गाड़ी में ही झगड़ा हो गया था। महिला मित्र ने गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ की नस काट ली थी। उन्होंने अपने स्तर पर उसका प्राथमिक उपचार भी करना चाहा, लेकिन खून का बहाव नहीं थमा।वह अपने दोस्त हरदीप सिंह के साथ साक्षी को एक प्राइवेट अस्पताल में गए, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उन्हें अटेंड नहीं किया। वे इसके बाद असंध रोड स्थित नारायण सिंह पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका उपचार कराया गया। वे रात 1:15 बजे दिल्ली पैरलल नहर पर श्मशान घाट से कुछ आगे पहुंचे। जहां पर साक्षी गाड़ी से उतरकर नहर में कूद गई।ये भी पढ़ें : देश के तीसरे नंबर के चावल निर्यातक ने उठाया खतरनाक कदम, उद्यमियों में हलचलPosted By: Anurag Shukla


Source: Dainik Jagran April 20, 2019 06:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */